साइकिल से गिरने से जख्मी का इलाज के दौरान मौत
जंदाहा(वैशाली):थाना क्षेत्र के चांद सराय हाट के निकट साइकिल से गिरने से जख्मी का इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मृतक के भतीजा ताजपुर थाना के केशोनारायण पुर गांव निवासी शंभू प्रसाद सिंह द्वारा जंदाहा थाना को आवेदन देते हुए बताया है कि उनके चाचा 52 वर्षीय नागेश्वर सिंह 28 दिसंबर को अपने घर से साइकिल से जंदाहा के सोहर थी गांव अपने बेटी के यहां जा रहे थे इसी बीच चांद सराय हाट के निकट एनएच पर बने ब्रेकर पर साइकिल से गिर गए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें उठाकर इलाज के लिए जंदाहा बाजार में नर्सिंग होम में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जहां कई दिन इलाज के बाद इलाज के दौरान उन gvकी मौत हो गई। इस संबंध में जंदाहा थाना कांड संख्या 21 /19 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।