नल जल योजना का निरीक्षण
✍ परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के लखनौरा पंचायत में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रखंड प्रमुख प्रियंका देवी, प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने बुधवार की दोपहर किशुनपुरा मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता उजागर होने
एवं प्रधानाध्यापिका के नदारद रहने पर प्रखंड प्रमुख भड़क गईं। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मानक के तहत कार्य का संचालन नहीं होना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिलना,एमडीएम योजना में भ्रष्टाचार पाए जाना सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ धोखाधड़ी है।

———