सारण :प्रखंड प्रमुख के पति द्वारा रंगदारी का मांग तुल पकड़ने लगा, सीडीपीओ कार्यालय कर्मी गये हड़ताल पर
#रिपोर्ट-अभय सिंह /बनीयापुर
बनियापुर (सारण) :प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में घुस कर प्रखंड प्रमुख के पति द्वारा रंगदारी का मांग तुल पकड़ने लगा है। इस मामले में विवाद के बाद सीडीपीओ कार्यालय बंद कर सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए है।
जिस घटना के बाद सीडीपीओ प्रभा रानी द्वारा थाने में प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा के पति मनिभूषण ओझा उर्फ लड्डू ओझा के द्वारा कार्यालय कक्ष में घुस कर रंगदारी मांगने की शिकायत की गई है। जिसके बाद सीडीपीओ कार्यालय कर्मियों द्वारा कार्यालय में ताला बंद कर हरताल पर चले गए है। बताया जाता है कि इस कार्यालय कर्मियों द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिसको लेकर सभी सीडीपीओ कार्यालय के कर्मी डीएम सारण के यहां सुरक्षा की गुहार लगाने चले गए है। जिसको लेकर प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय में पूर्ण रूप से ताला बंदी कर दी गई है। ज्ञात हो पूर्व में भी सीडीपीओ द्वारा प्रखंड प्रमुख के पति के खिलाफ रंगदारी मांगने की प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। तथा यह रंगदारी की दूसरी मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर सीडीपीओ कार्यालय कर्मी इस मामले में आक्रोशित है। हालाँकि इधर इस विवाद को लेकर प्रमुख द्वारा भी सीडीपीओ के खिलाफ आंगन बाड़ी चयन में रिस्वत मांगने की शिकायत किया गया है। इस मामले में भी प्रमुख द्वारा जांच की मांग किया जा रहा है। इधर शिकायत दोनों शिकायतों पर पुलिस द्वारा जांच परताल किया जा रहा है। जिसके संबंध में सीडीपीओ ने बताई कि सुरक्षा की मांग डीएस साहब से की गई है। सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद ही कार्यालय खोली जाएगी।