
स्कूल वैन से 1428 बोतल शराब जब्त
#हेमंत कुमार/गोपालगंज : मांझा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एन एच 28 जा रहे स्कूली वैन से पुलिस ने 1428 बोतल शराब जब्त कर लिया।। वहीं धंधेबाज़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि मांझा थाने की पुलिस शनिवार की देर रात गश्त कर रही थी। तभी एक स्कूल वैन से शराब की खेप जा रही थी। तभी पुलिस ने उक्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया। उक्त वैन से 1428 बोतल शराब बरामद किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि जैसे ही उनको सूचना मिली कि एमएस कृषक हाई स्कूल की वैन से शराब की खेप जा रही है। तभी उन्होंने एनएच 28 पर गश्त कर रहे एएसआई गोरख प्रसाद को तुरंत सूचना दिए। सूचना मिलते ही एसएसआई गोरख प्रसाद वहां पहुंचे। तभी धंधेबाज़ वैन छोड़कर भागने लगा। तभी पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाज़ मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव का मुकेश कुमार सिंह बताया गया है। उक्त धंधेबाज़ के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। वही फरार धंधेबाज़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




Recent Comments