शराब पीने के दौरान हुई बकझक से नाराज धंधेबाज ने एक युवक को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

अमनौर/सारण
अमनौर थाना क्षेत्र पशुरामपुर गांव के दियरा क्षेत्र में शराब पीने को लेकर धंधेबाज के गुर्गे से किसी बात को लेकर तु तु मैं मैं हो गई. जिससे गुस्साए धंधेबाज ने उस युवक को गोली मार दी. गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी जयराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजेश सिंह बताया गया है. स्थानीय ग्रामीणों व उसके परिजनों के सहयोग से घायल युवक को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस घटना स्थल पहुच मामले की जांच में जुट गई. वहीं मढौरा डीएसपी धीरेंद्र कुमार साव भी अमनौर थाने पहुंच घटना की जानकारी ली. इस घटना के बाद लोग दहशत में है.




Recent Comments