बेतिया – ​नौतन:– चोरी कर भाग रहा साइकिल चोर पकडाया 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन ( प. चं ) बिहार :–
नौतन — प्रखंड मुख्यालय प्रांगण से शुक्रवार के दिन साइकिल चोरी करके भाग रहे चोर को पकड़कर लोगो ने सीओ विवेक कुमार मिश्रा के हवाले किया ।और लोगो ने बताया कि इस ब्लॉक के प्रांगण से सप्ताह के अंदर साइकिल चोरी की लगभग दर्जन भर घटना हो चुकी है आये दिन किसी ना किसी व्यक्ति का साइकिल चोरी हो जाता है लोगो ने सभी साइकिल चोरी का इल्जाम पकडे गये साइकिल चोर पर लगया । चोरी करते पकडा गया चोर सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र के वीरती टोला गांव का मनोज साह बताया गया ।साइकिल बरियारपुर गांव के विरगुन मुखिया की थी जिसे चोर ने बडी चलाकी से बंद ताला को खोल भागने लगा ।वीरगुन मुखिया के चिल्लाने पर उपस्थित लोगो के मदद से चोर को पकड़कर सीओ के पास ले जाया गया । सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने चोर को स्थानीय थाना को सुपुर्द किया । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा ।