
*पूजा में डीजे पर नही बजेगा अश्लील गीत,डीजे मालिक को पहले ही देना होगा घोषणा पत्र*
तरैया/सारण : 11.10.2018।
दुर्गा पूजा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाने के लिए गुरुवार को थाना परिसर में प्रसाशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद और सीओ वीरेन्द्र मोहन ने किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि इस बार डीजे पर कही भी अश्लील गीत नही बजेगा तथा निर्धारित समय एवं निर्धारित तीव्रता की आवाज पर ही डीजे बजेंगे।इस संबंध में पूजा के पूर्व डीजे मालिक को एक घोषणा पत्र देना होगा।सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमड़े लगाने होंगे या उसकी वीडियोग्राफी करनी होगी ताकि असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।पूजा पंडालों में जेई से अस्थायी विधुत कनेक्शन लेने होंगे।पूजा समिति यह बात सुनिश्चित करेगी कि पूजा पंडाल में कई भी विधुत तार या जेनेरेटर का तार नंगा नही रहना चाहिए।प्रतिमा स्थापना,मूर्ति विसर्जन और जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा।हवन की व्यवस्था पूजा पंडाल से बाहर करना है।सभी पूजा समिति को अपने दस-दस भुलेंटियर का नाम,पता और मोबाइल नम्बर प्रसाशन को लाइसेंस लेने जे पूर्व देने होंगे।संवेदनशील क्षेत्र में पूजा अवधि तक चौकीदार,दफादार एवं अन्य कर्मीयो को तैनाद किया गया है।जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।उक्त मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,मुखिया संजीव कुमार सिंह,सरपंच रोहित कुमार राय,पूर्व जिला परिषद डॉ. अब्दुला खाँ, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,उपेन्द्र सिंह,शत्रुध्न सिंह,गणेश सिंह,पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार राय, सुनील तिवारी,एसआई उपदेश सिंह,नवल किशोर यादव व अन्य मौजूद थे।
*तरैया में 44 जगहों पर होगा दुर्गा पूजा,शांति व्यवस्था के लिए 50 लोगो पर की गई 107 कि करवाई*
प्रखण्ड में विभिन्न 44 जगहों पर इसबार दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि 44 पूजा समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है।जिन्हें लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है।तथा शांति व्यवस्था के मद्देनजर 50 लोगो पर 107 की करवाई की गई है।




Recent Comments