
मढ़ौरा(सारण) ।
लम्बी अवधि के बाद बाजार की दुकाने सोमवार से खुली गयी । दुकान खोलने को लेकर पहले तो दुकानदार संशय में थे लेकिन कुछ दुकानों को खुलता देख अपनी दुकान को खोलना शुरु किया । मगलवार को मुख्य बाजार के सोनापट्टी और कपड़ापट्टी की अधिकांश दुकाने खुल गयी थी । दुकानो के खुलने के बाद भी बाजार में रौनक नही दिखा ।दुसरे दिन भी पुरे दिन दुकानदार अपनी दुकान पर बैठ ग्राहक का इंतजार करते दिखे लेकिन किसी दुकान पर ग्राहक नही दिखा । दुकाने तो खुली परन्तु पुरे दिन बैठने के बाद भी दुकानदार बोहनी को तरसरते रहे । यही हाल कपड़ा और रेडिमेट दुकानों का भी रहा, दुकानों पर एक दो ग्राहक ही दिखे जो छोटी छोटी जरुरत की चिजों को खरिदने पहुंचे थे । दुकानदारों ने उमिंद जताया है की सबकुछ जल्दी समान्य हो जायेगा । बाजार में ग्राहक आना शुरु करेगे लेकिन कोरोना का प्रभाव बाजार पर बना रहेगा और बाजार रौनक बहुत दिन तक प्रभावित ही रहेगा ।
लगन में भी शादी नही होने से बाजार प्रभावित
लगन के मौसम में भी शादियां बंद है, कोरोना के कारण लोगों ने शादियों का पहले से तय तिथि को रद्द कर नवम्बर, दिसम्बर में बढ़ा लिया है । इसका असर बाजार पर पड़ा है अब जब दुकाने खुल गयी है तो खरीददार नही है । लोगों की आमदनी प्रभावित होने से क्रय शक्ति का भी ह्रास हुआ है इससे लोग अधिक जरुरत पर ही सामान खरीदने बाजार आ रहे है । दवा दुकान, राशन दुकान, जेनरल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकानों के पास ग्राहक नही दिखे । यह दुकाने पहले से ही खुल रही थी ,इन दुकानों के पास ग्राहक लगातार बने हुये है । सोनापट्टी के व्यावसायी कुणाल सोनी ने बताया कि स्वर्ण दुकाने खुलने लगी है लेकिन ग्राहक नही पहुंच रहे है । पीलहाल पुरे पुरे दिन में बोहनी भी नही हो पा रही है ।




Recent Comments