दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
तस्करी का एक ट्रक लेदर जब्त
नेपाल से आ रहा था बेत्तिया
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़का
ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार
नेपाल के बीरगंज से चमड़ा लदा ट्रक प्रखंड के महनागन्नी घरदान चौक के निकट गुरूबार की रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया।ट्रक चालक और उसके सहयोगियो ने ट्रक को सड़क पर खिंचने की पुरजोर कोशिश की परंत सब निर्रथक रहा।ट्रक से चमड़ा की बदबू पर किसी ने मुफसिल पुलिस को इसकी जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही मुफसिल पुलिस हरक्क्त में आयी।दल बल के साथ मुफसिल इंस्पेस्टर श्रीराम सिंह ,अवर निरीक्षक रामकुमार राम, एस चौधरी ,कुमार वैभव शुक्रवार के दिन घटना स्थल पहुँचे।ट्रक न.W B-41D,06661 को जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे गढ़े से निकाला गया।इंसेक्टर श्रीराम सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।जब्त चमड़ा और ट्रक का कोई ठोस साक्ष्य चालक के पास उपलब्ध नहीं है।उन्होंने बताया कि मवेशिओ का चमड़ा प्रतिवंधित है।गिरफ्तार चालक का नाम महमूद है।इसका एक अन्य साथी पुलिस को देखकर भाग निकला।उन्होंने बताया कि ट्रक जब्त कर जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों को खबर दे दी गयी है।अनुसन्धान जारी है