दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण) थानाक्षेत्र के पोझी भुआलपुर से पुलिस ने दस लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया । पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना पर पोझी भुआलपुर में छापामारी करके छोटे छोटे प्लास्टिक के थैला में बंद कुल दस लीटर देशी शराब के साथ स्थानीय निवासी उमेश प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी दर्ज जर जेल भेजा जा रहा है।