बेलहरी गांव के लोगो को मिलेगा अब शुद्ध पेयजल,13 लाख की लागत से बने जलमीनार का हुआ उदघाटन
तरैया(सारण)।11.09.2018:
प्रखण्ड के भागवतपुर पंचायत के बेलहरी गाँव के वार्ड 09 के लोगो को अब शुद्ध पे जल मिलेगा।मुख्यमंत्री जल-नल योजना के तहत 13 लाख की लागत से बने जलमीनार का उदघाटन मंगलवार को एमएलसी वीरेन्द्र नारायण यादव ने किया।ग्रामीण क्षेत्रों में नल से निकलते जल को देखकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे।एमएलसी ने लोगो को संबोधित कहा कि भारत के प्राण गांव में ही बसेला ,एहि से सरकार प्राण के जिआवे खातिर जलनल योजना से शुद्ध जल मुहैया करा रहल बा।सब विबाद के निपटारा करके सरकारी योजना में सहयोग करके बिकास करी।साथ ही शुद्ध जल पीने से कई तरह की बीमारियों से लोगो को मुक्ति मिलेगी। उक्त मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मुखिया विनोद सिंह , संजीव कुमार सिंह, तारकेश्वर राय, मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष पूर्ब मुखिया वीरबहादुर राय, जदयू नेता सतीश अटल, बीडीसी नागेंद्र प्रसाद, प्रतिनिधि भोला खान ने सभा को सम्बोधित किया।सभा की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने किया।मंच का संचालन जिला परिषद प्रतिनिधि गुडू सिंह ने किया।उक्त मौके पर स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया।




Recent Comments