
खेल से आपसी भाईचारा मजबूत होता है : संगम बाबा
मढौङा ( सारण ) : मढौङा प्रखंड के लेरुआ गाँव के खेल मैदान में t-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का सेमीफाईनल मसाहाँ और धनौती के बीच खेला गया । सेमीफाइनल मैच का उदघाट्न इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुखिया संगम बाबा ने खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा मजबूत होने के साथ-साथ युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा बनाने का मौका मिलता है. जिससे युवा वर्ग देश का नाम रौशन करते हैं. टॉस जीतकर मसाहाँ की टीम ने धनौती को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया वही धनौती की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 130 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते हुए मसाहाँ की टीम ने 15.4 ओवर में 131 रन बनाकर 2 विकेट से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । मैन ऑफ द मैच मसाहाँ टीम के नीरज सिंह को दिया गया. आयोजक अनुराग पाण्डेय, राजू अंसारी, अम्पायर मनीष बाबा व पिन्टु बाबा और कमेन्टेटर आफताब आलम थे ।




Recent Comments