गड़खा। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में युवक के पत्नी ने ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि हकमा गांव निवासी अखिलेश्वर महतो पुत्र सोनू कुमार महतो शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पत्नी रूबी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब के नशे में धुत्त युवक को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि जहां कहीं भी शराब बिक्री या पीकर हंगामा करने के मामले सामने आ रहे हैं।जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है।




Recent Comments