ट्रेन से कटकर युवक की मौत

परवेज अख्तर/सीवान. पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर सीवान जंक्शन से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम ट्रेन से कटकर शनिवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी. जीआरपी प्रभारी इमरान आलम ने बताया कि डाउन जनसेवा एक्सप्रेस से एक युवक कट गया है. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मृत युवक गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना के सलेमपुर निवासी स्व. परमेश्वर प्रसाद का पुत्र अजित कुमार है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह तकरीबन एक माह पूर्व काम करने बाहर गया था. जाने के तीन दिन बाद ही उसकी तबियत खराब हो गयी थी. जिसके बाद उसे घर बुलाया गया था. परिजनों ने बताया कि सीवान जंक्शन पर उतरने के पहले ही ट्रैन से गिरकर उसकी मौत हो गयी. हादसे में युवक का बायां पैर कट गया था. उसके सिर में भी गंभीर चोट के निशान था. पोस्टामॉर्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया.

Reply
Forward