
64 वीं राष्ट्रीय वुशु विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना
छपरा : 64वी राष्ट्रीय वुशु विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए 20 सदस्यी बिहार की टीम नई दिल्ली के लिए कल पटना से रवाना हुई । यह खेल 3 जनवरी से नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। इस खेल में सारण से दो खिलाड़ी अंडर-17 में अमन कुमार और अंडर-19 में अनोज कुमार का चयन हुआ है। साथ ही बिहार टीम के प्रबंधक के रूप में सारण जिला वुशु संघ के सचिव विनय पंडित का चयन किया गया है। सारण जिला वुशु संघ के अध्यक्ष एवम छपरा के पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह ने पूरी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए दी हैं। संघ के उपाध्यक्ष राका सिंह ,कुंवर जयसवाल, वरुण सिन्हा, अली अहमद सनी पठान, गोविंद कुमार, विक्की गुप्ता और अन्य सदस्यो ने भी सभी को शुभकामनाए दी हैं।




Recent Comments