आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद में बहारन यादव और प्रदीप यादव के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें बहारन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल के बयान पर प्रदीप यादव और मुकेश यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments