मढ़ौरा के बरदहिया गांव का कमलेश बना न्यायाधीश
◆ यूजीसी नेट -जेआरएफ में क्वालीफाई कर बना था एसोसिएट प्रोफेसर

मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड में बरदहिया गांव का ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य परिवार में पला बढ़ा कमलेश ने बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम बार के ही प्रयास में 123 वां रैंक लाकर सफलता अर्जित कर लिया।इसलिए ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि प्रतिभा कभी जगह और सुविधा की मोहताज नहीं होताI अपनी मेहनत के दम पर भी सुविधाविहीन लोग कामयाबी के शिखर को छु लेते है और अब इसे शत प्रतिशत चरितार्थ करके दिखाया है प्रखंड के बरदहिया गांव के रहने वाले सामान्य परिवार दिलीप सिंह व पुष्पा देवी के पुत्र कमलेश कुमार सिंह ने I चार साल पहले तक गांव के गलियों से नाता रखने वाले कमलेश के मन में समाज के लिए कुछ करने की ईच्छा ऐसी जगी कि फिर एक निश्चय ने उसकी दुनिया ही बदल दी I अपने सपने को पूरा करने के लिए यूपी के बीएचयू से एलएलबी की पढाई पूरा कर अभी वर्तमान में यूजीसी नेट जेआरएफ क्वालीफाई कर बंगलोर में एसोसिएट प्रोफेसर है I पहले से ही देश के सर्वोच्य नयायालय में गरीबों के हक और न्याय की लड़ाई का सपना रखने वाले कमलेश को अब न्यायायिक सेवा में सफलता से उनके इरादे को अब मंजिल हासिल हो गई है Iशुरू से ही मेधावी रहे कमलेश ने विज्ञान का छात्र रहे और मैट्रिक, इंटर व स्नातक की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से पास किया था।
पिता ने प्राइवेट नौकड़ी करके भी पढाई के लिए दिया संसाधन
कमलेश के पिता बरदहिया निवासी दिलीप प्रसाद सिंह सामान्य परिवार से है I घर चलाने के लिए दिल्ली में प्राइवेट नौकड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है I तंगहाली के कारण कमलेश का बड़ा भाई भी थोड़ी पढाई करके ही पिता के साथ ही काम करने लगा I कमलेश पर भी कमाने का दबाव था I इसी बीच कमलेश छपरा से स्नातक कर बीएचयू से एलएलबी करने चला गया I फिर कमलेश का जीवन बदलता गया और पिता का मुश्किल में भी रूपया भेजते देख कुछ अलग करने के लिए मेहनत में जुट गया I यूजीसी नेट में जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर एसोसिएट प्रोफेसर बना,फिर अब अपनी मेहनत एवं सेल्फ स्टडी से बिहार न्यायायिक सेवा परीक्षा में सफलता पाकर माता पिता को खुशियों की बड़ी सौगात दी हैI कमलेश ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।जिन्होंने स्वयं परिवार के भविष्य संवारने के लिए संघर्ष कर संघर्ष के लिए प्रेरक बने।








Recent Comments