भेल्दी। भेल्दी थाना क्षेत्र के हकमा गांव में भोज खाने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में कटसा गांव निवासी कृपा शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार शर्मा ने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि शनिवार को हकमा गांव में रघुनाथ राय के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था। दरवाजे पर बाइक लगाकर खाना खा रहा था।खाना खाने के बाद आया तो देखा कि बाइक नहीं थी काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली।