परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह और रेड क्रॉस के सचिव रत्नेश सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में श्रीनिवास यादव, एमडी मोबिन, राजेश प्रसाद, संजय कुमार, नरेंद्र यादव, रंजय कुमार, युगल किशोर, संजय कुमार, सुरेंद्र राम और सन्नी तिवारी शामिल थे. वहीं पुलिस लाइन में फिटनेस शिविर लगाकर 30 से अधिक वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट निर्गत किया गया.




Recent Comments