बेतिया – बगहा एक के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के मुखिया फलक भारती का निर्वाचन रद्द

राज्य चुनाव आयोग ने किया प्रपत्र जारी
मुखिया पद के लिए फर्जी जाति के आधार पर निर्वाचित हुई थी पलक भारती।
नये सिरे से होगा नये मुखिया का चुनाव
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:– बगहा प्रखण्ड एक के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के मुखिया फलक भारती का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है, नन्दकिशोर राम जो राजद के नेता है व मुखिया का चुनाव लड़े थे और हार गये थे उनके द्वारा लगातार राज्य चुनाव आयोग को शिकायत की जा रही थी के फलक मुखिया के द्वारा गलत जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा गया था
उन्होंने आयोग से शिकायत की थी जिस sc जाति के प्रमाण पत्र पर मुखिया निर्वाचित हुई है वह गलत है क्योंकि वह st जाति में अाती है।
निर्वाचन आयोग के जांच में पर्दाफाश हुआ और उनका जाति गलत पाया गया आयोग ने निर्वाचन रद्द करते हुवे प्रपत्र में पुनः नये सिरे से चुनाव करने का अंदेशा किया है।




Recent Comments