वैशाली :108 कुंडीय श्रद्धा सम्वर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली गई भव्य कलश शोभायात्रा
  प्रेम कुमार- बिदूपुर (हाजीपुर) 

बिदुपुर – 108 कुंडीय श्रद्धा सम्वर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर गुरुवार की सुबह बिदुपुर बाजार स्थित रामनन्दन उच्च विद्यालय के प्रांगण में विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।लगभग 2100 महिलाये,बालिकाएं ने कलश लेकर गायत्री माता की जयकार मनाते हुए गंगा घाट के लिए रवाना हुए।हाथी घोड़ा, चार बैंड पार्टी सहित हजारो श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए।लगभग डेढ़ किलो मीटर लम्बी लाइन मुख्यमार्ग हाजीपुर महनार पथ के दोनो किनारे लगे रहे।

जिसके कारण कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारे लगे रहे,आवागमन भी प्रभावित हुए।मार्ग के दोनो तरफ श्रद्धालु गण कलश शोभा यात्रा को देखने के लिए जुटे रहे।कलश में जल भरने के  क्रम में ही बोकारो से आये शिक्षाविद सह गायत्री परिवार के क्रम कांडी सच्चिदानन्द सिंह ने पूजन कराये और उन्होंने घोषणा किया की गायत्री परिवार के द्वारा प्रखंड के 24 घाट की सफाई गंगा स्चच्छता अभियान के तहत किये जाने का संकल्प भी दिलाया।

सुबह से ही गायत्री मंत्रोच्चार ओम भू भुर्वह सवः तत स्वीतुर वरनेयम भर्गो देवस्य धीमहि धियोयोंन्ह प्रचोदयात मन्त्र की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई पर रहे है।पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजयमान हो उठा।28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलने वाली महायज्ञ को लेकर काफी दूर दूर से श्रद्धालु गण पहुंच रहे है।दूसरे जिले के भी गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं के भी पहुंचने की सूचना है।सभी श्रद्धालुओं के रहने एवम भोजन की भी व्यवस्था यज्ञ समिति के द्वारा किया गया है।भव्य पूजा हवन पंडाल एवम प्रवचन पंडाल का भी निर्माण किया गया है।108 कुंड का निर्माण किया गया है।कलश शोभा यात्रा रामनन्दन उच्च विद्यालय से   निकल कर गांधी चौक बिदुपुर बाजार होते हुए मुख्य मार्ग से रामदौली गांव होते हुए सूरदास घाट पर पहुंची ,जहाँ पंडितो द्वारा गंगा नदी का पूजन करने के बाद अन्य पूजन भी कराये और बाद में भक्त गण कलश में गंगा जल भरकर पंक्तिबद्ध होकर यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किये। शाम के वक्त युग संगीत एवम प्रवचन का कार्यक्रम का आयोजन है।29 दिसम्बर को सुबह साढ़े छः बजे से योग व्यायाम,आठ बजे दिन से संगीत,हवन,एवम संस्कार,तथा युग संगीत प्रवचन का कार्यक्रम होगा।

30 दिसम्बर को साढ़े छः बजे से प्रज्ञा व्यायाम,आठ बजे से हवन,विभिन्न संस्कार,एवम सन्ध्या में युग संगीत,दीप महायज्ञ का  कार्यक्रम निर्धारित है।31 दिसम्बर को साढ़े बजे से प्रज्ञा व्यायाम,आठ बजे दिन से हवन,विभिन्न संस्कार एवम दोपहर में टोली विदाई  का कार्यक्रम है।यज्ञ स्थल पर हरिद्वार शांति कुंज से   आये पंडितो की टोली के द्वारा पूजा अर्चना एवम अन्य कार्यक्रम कराये जा रहे है।यज्ञ स्थल के इर्द गिर्द एक सौ से अधिक लाउड स्पीकर लगाये गये है,वही आकर्षक ठंग से पूजा पंडाल एवम तोरण द्वार को भी सजाया गया है।यज्ञ समिति के राम नारायण खत्री,बलराम खत्री,बिरजू प्रसाद,राम शोभित राय,मुनचुन कुमार,किशुन गुप्ता,अशोक कुमार,राम कुमार डीलर,जितेंद्र सिंह,विन्दा सिंह डीलर,ब्रज किशोर सिंह पूर्व उप प्रमुख,अशेश्वर शर्मा, शत्रुध्न प्रसाद सिंह,धर्मदेव पंडित,बिपिन कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह आदि काफी सक्रिय देखे गये।हरिद्वार शांतिकुंज से आये पांच सदस्यीय टीम में टोली नायक सन्दीप पांडेय,हरिशंकर भारद्वाज,शम्भू पांडेय,मंजीत गोहे,दिनेश पाल आदि है।यज्ञ के प्रथम दिन से ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।