सारण :राशन किरासन उपभोक्ताओं के साथ पैक्स अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार की बिडिओ से शिकायत
बनियापुर(सारण)
प्रखंड के गोवा पिपरपाती पंचायत पैक्स अध्यक्ष सुनील राय द्वारा राशन किरासन का ससमय तथा उपभोक्ताओ को औने पौने राशन किरासन वितरण की शिकायत उपभोक्ताओं ने बिडिओ से लिखित आवेदन देकर किया है ।आवेदन में चम्पा देवी, फूल देवी ,शिलापति देवी, मीरा देवी, मीना कुँवर, शिवकुंवर देवी सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने आवेदन पर हस्ताक्षर किया है जिसमे बताया है की दो से तीन माह में राशन किरासन का वितरण किया जाता है ।प्रति उपभोक्ता 3 किलो ग्राम अनाज दिया जाता है। वही तीन माह का उठाव राशन कार्ड पर जबरन भरवाया जाता है ।विरोध करने पर गाली गलौज किया जाता है तथा मारपीट की जाती है।तथा कही भी जाने की बात कह धमकी दी जाती है।।बिडिओ दीपक कुमार ने मामले की जाँच की बात कही है।




Recent Comments