वैशाली:बिदूपुर में मानव की अदूरदर्शिता,अचिंत्य चिंतन और अनुपयुक्त आचरण है,टोली नायक संदीप पाण्डे
#प्रेम कुमार 
बिदूपुर (हाजीपुर)
 समस्त समस्यायों का कारण मानव की अदूरदर्शिता,अचिंत्य चिंतन और अनुपयुक्त आचरण है।
उपरोक्त बाते बिदुपुर बाजार राम नन्दन उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय 108 कुंडीय  श्रद्धा सम्वर्धन गायत्री महायज्ञ में प्रवचन करते हुए कर्मकांडी सह शिक्षाविद सच्चिदानन्द सिंह कहा।उन्होंने उपस्थित हजारो भक्तो को सम्बोधित करते हुए कहा की व्यक्ति को आचरण में सुधार करना चाहिए।गलत सोच और विचार के कारण ही आज मानव परेशान है।उन्होंने कहा की मानव में देवता के प्रति उतनी आस्था भी नही है बल्कि आस्था का संकट है।उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा की मानव को मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा तभी मिलेगी जब मानव को सदबुद्धि मिलेगी।उन्होंने कहा की वर्तमान समय में मानव भौतिकता से प्रभावित होकर लोग जीवन के उधेश्य से कोशो दूर हो गये है।परमात्मा निरविकारक है।उन्होंने कहा की विकार मुक्त होकर ही जीवात्मा का परमात्मा योग हो सकता है।उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा की मानव की सभी तरह की साधनाये बुराइयो से बचने के लिए होना चाहिए।उसके बाद सहज रूप से सभी व्यक्ति का कल्याण हो जायेगा।
उन्होंने कहा की गायत्री की प्रखर चेतना मानव मन कुविचारों को शुद्ध करने के लिए और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करने में समर्थ है।उन्होंने इस अवसर पर प्रवचन देने के दौरान घोषणा किया की दिलावरपुर पूर्वी निवासी गायत्री परिवार से जुड़े स्वर्गीय शिव नारायण शर्मा की प्रेरणा और स्मृति को कायम करने के लिए उनके पुत्र श्याम किशोर शर्मा के द्वारा उनके पिता द्वारा श्री राम शर्मा द्वारा लिखित सभी वांग्मय पुस्तक एवम आलमारी सहित पुस्तकालय को प्रदान करने का संकल्प लेने की घोषणा की।इस अवसर पर हजारो श्रद्धालु गण देर शाम तक प्रवचंन का श्रवण करते रहे।