सारण :निजी विद्यालयों में डीएम के आदेश बेअसर, ठंड और कुहांसे से बेफिक्र कर रहे है स्कूल में पठन-पाठन
बनियापुर (सारण)

कराके की ठंडी और कुहासे को लेकर सारण डीएम के आदेश का असर निजी विद्यालयों पर नहीं देखी जा रही है। इतने ठंड और कुहासे में भी निजी विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर पांच तक की विद्यालय चलती रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कराके ठंड और गहरे कुहासे को लेकर सारण डीएम द्वारा सारण के सभी विद्यालयों को आदेश जारी किया गया है कि कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के सभी विद्यालय अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है। लेकिन इस आदेश का असर भले ही सरकारी विद्यालयों देखे जा रहें हो। लेकिन बनियापुर, पुछरी, सहाजितपुर के सभी निजी विद्यालयों पर इस आदेश का कोई असर नहीं देखा जा रहा है। यहां तो सुबह छव बजे से ही निजी स्कूल की गाड़ी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर दौड़ती रही। जहां बच्चे स्कूल गाड़ी में ठीठुर कर स्कूल जाते देखे गए। एक निजी विद्यालय के शिक्षक शम्भू नाथ सिंह का कहना था कि छुट्टी कर दी जाएगी तो इस माह की फिस बच्चों से वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए चोरी छिपे सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा बच्चों की छुट्टी नहीं की गई है।




Recent Comments