वैशाली : महुआ में जंगली जानवर से लोगों में दहशत

महुआ .किसी अज्ञात जंगली जानवर ने गांव में घुस कर दो दर्जन से अधिक बकरियों समेत दो सांढ़ को मार दिया और दो को उठाकर ले गया। इससे लोगों में भय का माहौल है। महुआ के परसौनिया,कुतुबपुर, माधोपुर, और मिर्जानगर में जंगली जानवर के आतंक से लोग सहमे है।लोगों को तीन दिन पहले आठ बकरियाँ को मारने के जानकारी हुई पहले तो लोगों ने सोचा कि कोई सियार या फिर आवारा कुत्तों का काम है इस ओर लोगों ने ध्यान नही दिया एक वार फिर बकरियों जो दरवाजे पर चीरा हुआ और उसका मांस खाया हुआ देखा तो दंग रह गया।खेतों में जानवर का पांव के निशान दिखा।तो लोगों ने शक छोड़कर तुरन्त समझ गए कि कोई जंगली जानवर का काम है।गांव में आदमखोर जानवर का दहशत। 4 गांवों के दो दर्जन से अधिक बकरियों को मारकर खा डाला। साथ ही 3 सांढ को भी घायल कर मार दिया उसके सारे मांस खा गए ।रात भर लोग जगे हैं ।लोगों को डर सता रहा है कहीं तेंदुआ तो नहीं या कोई बहुत बड़ा आदमखोर जानवर है जो यह घटना का अंजाम दे रहा है ।यह जानवर घर में घुसकर बकरियों को खा जा रहा है।जंगली जानवर के पंजे को देखते लोग समझ गए कि कोई आदमखोर जानवर का काम नही।लोग तीन रात से रतजगा करने पर मजबूर है।महुआ के परसौनिया के लाला सिंह की तीन बकरियां,रामजी राम के चार बकरियां,गणेश सिंह,विन्देश्वर सिंह,मिथलेश ठाकुर समेत 4 गांव के लोगों की बकरियों को मार कर आधा मांस खा गए है। सुबह करीब चार बजे उठकर देखा तो दो बकरी मृत पड़ी थी व दो बकरी झोपड़ी से गायब थी।इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने वन विभाग समेत जिलाधिकारी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महुआ को दी है।