वैशाली :बिन ब्याहे मां की समाज की मौजूदगी में थाने परिसर में प्रेमी संग सम्पन्न हुई शादी

#प्रेम कुमार 
बिदुपूर (हाजीपुर)
आरक्षी अधीक्षक की मौजूदगी में बिदुपुर पुलिस और महुआ पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फंसे एक बिन ब्याहे मां की समाज  की मौजूदगी में बिदुपुर थाना परिसर में ही शादी करायी । दो दिनों से चल रहे आपाधापी के बाद बिदुपुर थाना परिसर में ही पंचायत कर मामले को सलटाया गया । जिसमें कई पंचायत के मुखिया एवम सरपंच ने भाग लिया और अंत मे पंचायत में इस बात पर फैसला हुआ की वर्षो से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।  उस बच्चे के पिता का नाम समाज के सामने क्या रखा जाएगा।  आखिर इस प्रेम प्रसंग में बच्चे का क्या कुसूर है ? पंचायत ने फैसला सुनाया की चाहे किसी भी सूरत में लड़का- लड़की की शादी होगी । जिससे उस बच्चे को भी पिता का साया मिल सके। तब जाकर ममला सलटा और एसपी एवम समाज की मौजूदगी में थाना परिसर में ही शादी सम्पन्न हुई । 

बिदित हो कि   बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर ग्राम के  फकीरा सिंह के पुत्र रवि की शादी की तैयारी को लेकर दरवाजे पर पूजा एवम धृतधारी का रस्म चल रहा था और दो दिनों बाद बारात भी महुआ के छतवारा स्थित अनिल सिंह की पुत्री से होनी तय थी लेकिन इसके पूर्ब ही सारा मामला पलट गया और पुलिस ने शादी रुकवा दी । 
बिदुपुर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि रवि का कई वर्ष पूर्ब से ही महुआ स्थित मिर्जानगर के विजय सिंह की पुत्री रिंकू कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करने को भी राजी थे।  शादी से पहले ही रिंकू ने एक बच्चे को जन्म दिया जो निजी अस्पताल में चिकित्सको की परामर्श से बच्चा शीशे में बन्द है।  इधर रवि के पिता ने महुआ के छतवारा में ही अनिल सिंह की पुत्री से शादी तय कर दी और दो दिनों बाद बारात भी जानी तय थी लेकिन संयोगवश जब  प्रेम जाल में फंसे बिन ब्याहे मां  रिंकू को इस बात का पता चला तो अस्पताल में ही बच्चे को छोड़कर परिजनों के साथ महुआ थाना पहुंची  और महुआ पुलिस और बिदुपुर पुलिस के सहयोग से हो रहे दूसरी शादी को रुकवा दी 
जिसमे मामले को लेकर दोनों पक्षो के जनप्रतिनिधि को बुलाया गया एवम थाना परिसर में ही पंचायत किया गया और लड़की एवम लड़का की हिन्दू रीति रिवाज से शादी करायी गयी । लड़के ने सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाई और शादी सम्पन्न हुई।