उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेतवनिया में कैम्प लगाकर बच्चों का बनाया गया हेल्थ कार्ड

( विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक)

दैनिक खोज खबर, एकमा

प्रखंड क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत के अंतर्गत आनेवाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेतवनिया में कैम्प लगाकर विद्यालय के बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाया गया। हेल्थ कार्ड बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा से पहुँचे चिकित्सको व एएनएम की टीम ने विद्यालय के बच्चों का टीकाकरण भी किया।

इस दौरान मध्य विद्यालय में अध्ध्यनरत 10 से 16 वर्ष के उम्र के कुल 50 बच्चों को टिटनेस व डिप्थीरिया का टीका दिया गया जबकि 10 विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही बच्चों के हेल्थ कार्ड भी बनाये गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा से पहुँचे आरबीएसके की टीम में डॉ अमित तिवारी, डॉ सन्तोष कुमार सिंह, एएनएम निभा कुमारी, सीमा कुमारी, रानी, रजनी उपस्थित थी। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेतवनिया के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, शैलेश कुमार गिरी, कमलेश प्रसाद सिंह, चंद्रभूषण कुमार यादव, प्रभाशंकर मिश्रा उपस्थित थे।