सारण:मढौरा रेलवे स्टेशन आम यात्रियों के सेवा में शिथिल, सर्वजनिक बेसिक टेलीफोन 06159231246 अमान परिवर्तन के ही समय से है अभी तक बंद 

मढौरा (सारण)
मढौरा स्टेशन अमान परिवर्तन के बाद बुनियादी सुविधाओं से वंचित  दिख रहा है । छपरा-मशरक-थावे रेलखंड पर नाकाफी ही सही गाड़ियां चलनी शुरु हो गई है । फिर भी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का बेसिक टेलीफोन 06159-231246 अभी भी आम लोगों की सेवा में शुरू नहीं हो पायी है । जिससे आम जनो को ट्रेन व अरक्षण कार्यालय आदि की सेवाओं की जानकरी नहीं मिल पा रही है । अपको बता दे की इस रेल खंड पर पहले छपरा कचहरी-मशरक तक रेल गाड़ियां शुरू की गई थी । फिर बाद में अमान परिवर्तन के कार्य पुरे होने पर रेल सेवा सुविधा को थावे तक विस्तारित की गई थी । रेल सेवा तो बहाल हुये छः महीने से भी अधिक हो गये । फिर भी मढौरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर सार्वजनिक बेसिक टेलीपफोन का चालू नहीं होना आम यात्रियों के लिये सुखद समाचार नहीं है । इससे विभागीय अधिकारियों की शिथिलता सीधे सीधे प्रदर्शित होती है । 
*क्या कहते है ? स्टेशन अधीकक्षक-*
मढौरा स्टेशन के पुराने सर्वजनिक बेसिक टेलीफोन नम्बर को चालू कराने के लिये मशरक कार्यालय को आवेदन भेजा गया था , लेकिन बीएसएनएल अधिकारी के नहीं मिलने के कारण आवेदन वापस आ गया । कार्यालय मशरक में होने के कारण समय नहीं निकाल पाया हूँ । फिर से इसके लिये प्रयास किया जायेगा ।-
                अरुण कुमार 
      स्टेशन अधीक्षक, मढौरा 
*क्या कहते है ? बीएसएनएल अधिकारी-*
मेरे संज्ञान में कोई आवेदन नहीं मिला है । मिलेगा तो यथोचित कार्य शीघ्र ही करने का प्रयास किया जायेगा ।-
       राजकुमार प्रसाद 
  बीएसएनएल अनुमंडलीय पदाधिकरी, मशरक