
हाजीपुर में गैस एजेंसी में धावा बोल अपराधियों ने लूटे 16 लाख रुपये
हाजीपुर : शहर के बागमली स्थित निषाद गैस एजेंसी में जाकर हथियारबंद अपराधियों ने 16 लाख रुपये लूट लिए। घटना रविवार की शाम करीब 7 बजे की है। करीब आठ की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने एजेंसी पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद कर्मियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर सभी का हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद अपराधियों ने 16 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए। लूट की इस वारदात की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। जानकारी. के अनुसार गैस एजेंसी मुजफ्फरपुर से भाजपा के सांसद अजय निषाद की है।. इधर सांसद अजय निषाद ने बताया कि उन्हें भी जानकारी मिली है वह दिल्ली में हैः वह घटना के बारे में पता कर रहें हैं। वरीयअधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।




Recent Comments