वैशाली : ट्रैक्टर – थ्रैशर मशीन से कुट्टी काटते समय हाथ फंसा
चेहराकलां (वैशाली)। प्रखंड क्षेत्र के मंसूरपुर हलैया गांव में ट्रैक्टर-थ्रेसर मशीन से कुट्टी काट रहे एक मजदूर का हाथ फंस जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया।आनन- फानन में उसे लोगों ने महुआ निजी अस्पताल ले गये ।प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया जिसे मुजफ्फरपुर किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की है। बताया गया है कि उसी गांव के संतोष राय के ट्रैक्टर- थ्रेसर मशीन पर बगलगीर युवक दिनेश राय काम करता था। बगल में शंभू राय के दरवाजे पर मवेशी के लिए चारा ( पुआल) का कुट्टी काट रहा था कि थ्रेसर में हाथ फंस गया और वह दाहिने हाथ से कंधे तक पुरी तरह जख्मी हो गया।




Recent Comments