बाइक की टक्कर में दो युवक घायल।
महुआ(वैशाली)।महुआ के कुशहर जंदाहा सड़क के सिंघाड़ा मिडिल स्कूल के समीप बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को अस्पताल भेजा गया।जानकारी के अनुसार गोविंदपुर बाज़ार निवासी सहदेव साह एवं सतनाम माली के पुत्र गंभीर रूप से घायल है। जबकि बाइक अनियंत्रित होने से स्थानीय भगवती चरण की नतनी जो सड़क किनारे खाट पर बैठी थी उसे भी चोट लगी है.दोनों गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि बच्ची इलाजरत है।