वैशाली:बिदूपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
प्रेम कुमार बिदूपुर /हाजीपुर वैशाली:
हाजीपुर :महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर बाजार के निकट एक बाइक सवार सड़क पर अचानक गिर गया जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया एवम बाइक भी क्षति ग्रस्त हो गया स्थानीय लोगो ने बुरी तरह से घायल बाइक सवार को इलाज हेतु बिदुपुर पीएचसी में भर्ती कराया घायल बाइक सवार मुकेश राय बिदुपुर थाने के रहिमापुर का रहने वाला बताया गया है जिसे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 संजय दास ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया जिससे घायल हो गया