वैशाली:बिदूपुर अक्षयवट राय रेलवे स्टेडियम में अकादमी ऑफ क्रिकेट का शुभारंभ

#प्रेम कुमार बिदूपुर /हाजीपुर वैशाली
वैशाली जिले के बिदुपुर स्टेशन स्थित स्थानीय अक्षयवट राय रेलवे स्टेडियम में अकादमी ऑफ क्रिकेट का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैशाली जिला के मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह राजद नेता अजय यादव द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया। अकादमी के डायरेक्टर अंशु सिंह ने बताया कि बिदुपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह अकादमी बहुत लाभदायक होगा। क्योंकि यहाँ आस पास में एक भी क्रिकेट अकादमी नही था, जिसके कारण खिलाड़ियों को हाजीपुर जाना पड़ता था ।अब अकादमी खुल जाने से यहाँ के बच्चो को काफी सुविधा होगी।अकादमी के खुल जाने से क्रिकेट प्रेमियो में काफी हर्ष देखा जा रहा है।सभी उपस्थित लोगों ने जिलाध्यक्ष श्री यादव,बी जे पी मण्डल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह एवम भाजयुमो के प्रभारी रितेश कुमार सिंह,रंजीत कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढाया।




Recent Comments