अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित पचभिण्डा के ग्रामीणों ने पावर हाउस में ताला जड़ किया रात भर विधुत आपूर्ति ठप
#जेई ने थाने में दिया आवेदन


तरैया(सारण):23.05.2018:
विधुत आपूर्ति कम सप्लाई होने को लेकर पचभिण्डा के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को रात्री 11 बजे विधुत उपकेंद्र तरैया पहुँच कर उसमें ताला जड़ दिया और विधुत कर्मियों को बंधक बना लिया।जिस कारण पूरे प्रखण्ड में रात भर विधुत आपूर्ति ठप रहा।गर्मी के इस उमस भरी मौसम में सारे उपभोक्ताओं को रात भर परेशानी झेलनी पड़ी।जेई धर्मवीर कुमार ने इस सम्बंध ने पचभिण्डा के अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है।जिसमे ग्रामीणों पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने और विधुत आपूर्ति ठप कराने का आरोप लगाया है।जेई ने बताया कि मशरख-चैनपुर पावर ग्रिड से रात्री में तरैया पावर ग्रिड को कम बिजली मिल रही है।जिस कारण तरैया पावर हाउस रोटेशन वाइज चलाया जा रहा है।तरैया में फीडर नम्बर 01,02 और 03 चलता को रोटेशन वाइज चलाया जा रहा है।फीडर 01 चल रहा था।तभी मंगलवार की रात्री 11 बजे पचभिण्डा के ग्रामीण पावर हाउस पर पहुँचे और बाहर से ताला बंद कर दिया और विधुत आपूर्ति बंद करवा दिया।जिस कारण पूरे क्षेत्र में रात भर बिजली की सप्लाई नही हो पायी।
*जेई ने सहायक विधुत अभियंता की भेजा त्राहिमाम संदेश*
जेई धर्मवीर कुमार ने मढ़ौरा सहायक विधुत अभियंता को एक त्राहिमाम संदेश भेजा है।जिसमे कहा गया है कि विधुत उपकेंद्र तरैया में रात्री सात बजे के बाद पावर ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।जिस कारण सभी फीडर एक साथ नही चल पा रहा है।जिस कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है।रमजान का पर्व चल रहा है।मसरख चैनपुर पावर ग्रिड से कम बिजली मिलने के कारण यह समस्या आ रही है।