ससुराल गये युवक को साला ने मारा चाकू , जख्मी का चल रहा है इलाज

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के नवरधा गांव में ससुराल आये युवक को चाकू मार जख्मी कर दिया । जख्मी युवक भागकर अपनी जान बचाया । फिलहाल जख्मी का मढौरा अस्पताल में इलाज चल रहा था । बताया जाता है की की तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा निवासी स्व.रवींद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र इनरजीत सिंह गुरूवार को सुबह अपने ससुराल मढौरा थाना क्षेत्र के नवरधा गांव गया हुआ था । जहां पर उसकी पत्नी एक दिन पहले ही चली गई थी । किसी बात पर बढ़े विवाद में साला अमित कुमार सिंह ने ससुराल गये अपने जीजा इंद्रजीत को चाकू मार दिया । जिससे वे जख्मी हालत में गांव से भाग मढौरा रेफरल अस्पताल में इलाज करा रहे थे ।