वैशाली:बिदुपुर में दो किशोरो की अपहरण का मामला हुआ उजागर
#प्रेम कुमार
बिदुपुर (हाजीपूर)
बिदुपुर थाना के दो विभिन्न जगहों से एक पखवाड़ा के अंदर दो बालक के गायब होने की मामला उजागर हुआ है।इन दोनों बच्चे के अभिभावक द्वारा अलग अलग प्राथमिकी थाना में दर्ज कराया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में मझौली निवासी केदार राय ने आरोप लगाया है कि गत 23 नवंबर को उनका पुत्र अनिल कुमार 12 वर्ष मध्य विद्यालय मझौली पढ़ने गया परन्तु तीन बजे शाम को वह किताब अपने छोटे भाई को देकर कही चला गया जो आज तक नही लौटा है।उसने आरोप लगाया कि उन्हें गत 25 नवंबर को मोबाइल पर सूचना मिला कि उनका पुत्र पटना मच्छरहट्टा में परचून थोक विक्रेता के यहां कार्य कर रहा है।जब उनका पुत्र अमित पटना के लिए चला तो फिर सूचना मोबाइल पर दिया कि वह यहां से चला गया।उसने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है।
वही दूसरी ओर बाजितपुर सैदांत गांव से गत 7 दिसबर को रामनन्दन पासवान का 18 वर्षीय पौत्र नितेश कुमार पिता शंकर पासवान ननिहाल हाजीपुर चिकनौटा के लिए चला परन्तु आज तक नही पहुंचा और कहा गया पता नही चल रहा है।पुलिस द्वारा दोनो बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।




Recent Comments