वैशाली:आगामी 26 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन को लेकर जदयु कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत
#प्रेम कुमार

(बिदुपुर)हाजीपुर
बिदुपूर: प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर स्थित जदयू कार्यालय में राजेश्वर प्रसाद मुकेश की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक की मुख्य मुद्दा शराबबंदी,दहेज बंदी, और बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यकर्ताओं मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नीतीश कुमार के इस सराहनीय पहल को जमीन पर उतारने के लिए बिदुपूर प्रखंड कार्यकारिणी जदयु कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने बताया कि पार्टी के मजबूती के लिए प्रखंड के सभी 162 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्त के क्रियाशील सदस्यों द्वारा किया गया है। वक्रताओ ने बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी पार्टी पूरी तमन्ना के साथ कर रही है और जदयु बूथ स्तर से अपनी मजबूती के लिए सदस्यता निरंतर जारी रहेगा। श्री मुकेश ने बताया कि 26 दिसंबर को जदयु प्रखंड सम्मलेन होना तय है। इस सम्मेलन में बिहार सरकार के माननीय मंत्री शामिल होंगे। श्री मुकेश ने सभी प्रभारी को निर्देशित किया है कि सभी पंचायतों में बैठक कराकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का आम जनता तक पहुंचाया जाऐ। इस बैठक में अनिल कुमार चौरसिया पूर्व प्रमुख राज किशोर सिंह, बालेश्वर राय ,उमेश साह मुखिया, मुंद्रिका राय रघुनाथ चौधरी,उपेंद्र दास,नीलम देवी ,सोनी देवी ,मालती देवी, सविता देवी एवं ललन प्रसाद यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments