सारण:हड़ताल से मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा ब्यवस्था दिन भर बाधित

मशरक (सारण) :
संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियो के हड़ताल के तीसरे दिन मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा ब्यवस्था दिन भर बाधित रहा। स्वास्थ्य ब्यवस्था ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आए लोगों को बैरंग वापस होना पड़ा। संघ के अध्यक्ष जयनारायण कुमार, सचिव डाॅ0 आशिफ एकबाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, प्रमेंद्र कुमार, प्रेमकुमार सिन्हा, राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियो ने
प्रभारी चिकित्सा अनंतनारायण कश्यप जब अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंच तो उन्हें हड़ताली कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए घेर लिया। काफी देर गेट पर रूकने के बाद वे वापस हो अस्पताल में बैठ दिन बिताए। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियो ने मुख्य गेट पर धरना पर बैठे जहा सभा को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने कहा कि सरकार मनमानी कर हमलोगों के साथ सौतेलापन ब्यवहार अपना रही है। सरकार जबतक समान काम समान वेतन देने तथा सरकारी नौकरी घोषित नही करेगी तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य ब्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग अस्पताल में आते है। और पुन: लौट जा रहे है। हड़ताल का सबसे बुरा असर गरीब व असहाय लोगों पर पर रहा है। जो इलाज नही करा पा रहे है। जबकि साधन सम्पन्न लोग प्राइवेट चिकित्सक के यहा जा इलाज करा रहे है।




Recent Comments