छपरा: आज क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत सारण इकाई द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 425 वी जयंती छपरा के हवाई अड्डा स्थित जे के हाउस पर मनाया गया समारोह का उद्घाटन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी सारण के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने संबोधन मैं कहा कि भारत के इतिहासकारों ने राष्ट्र शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवनी एवं वीरता की चर्चा करते हुए पूर्व के इतिहासकारों को आड़े हाथों लिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्र पर अपना जान न्योछावर करने वाले महान पूर्वजों को भगोड़ा और पराजित योद्धा का कह कर अपमानित किया।
वहीं पुर्व प्राचार्य अरुण सिंह ने इतिहासकारो द्वारा विदेशी आक्रांताओं को महिमामंडित किया गया जो अत्यंत दुखद बात है। आज की पीढ़ी हमारे महान देशभक्तों को जाति और धर्म के नाम पर जिस तरह जयंती का आयोजन कर रहे हैं, वह अत्यंत पीड़ादायक है ऐसे आयोजन नहीं होना चाहिए हमारे महान पूर्वज जाति और धर्म में बटे नहीं थे उस समय सभी हिंदुस्तानी थे और हिंदुस्तान के लिए मर मिटने को तैयार थे इसलिए इस तरह का आयोजन नहीं होना चाहिए। समारोह मे मुख्य रुप से प्रो. जितेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष अनिल सिंह, क्रिड़ा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा मदन सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अर्द्धेन्दु शेखर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा नेता धिरज सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह,नवीन सिंह उर्फ मुन्नु सिंह, रिषव कुमार, शत्रुघ्न चौधरी, आशुतोष पाण्डेय,जानकी शरण सिंह अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कुमारी किरण सिंह एवं मंच का संचालन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बबलू मिश्रा ने किया। सभा का धन्यवाद ज्ञापन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज सिंह ने किया।