विश्व योग दिवस पर सांसद रुडी ने सारण के सोनपुर में किया सामूहिक योगाभ्यास , योग को कहा जीवन का आधार
#प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरू बनने की तरफ अग्रसर : रूडी
सोनपुर, 21 जून, 2018 : सारण लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि योग अपनी जीवन शैली, शरीर एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य बैठाने का नाम है। व्यायाम, ध्यान, ज्ञान और शरीर के जरिए मन को साधने से ही वांछित परिणाम हासिल होंगे। प्रत्येक व्यक्ति योग से जुड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं। गुरूवार को चौथे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोनपुर के डाकबंगला मैदान में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया था।

योग गुरू डॉ॰ महेन्द्र प्रियदर्शी के साथ यहां बच्चे, युवा और बुजूर्गों ने योग की विभिन्न मुद्राओं को जाना और समझा। योगाभ्यास शिविर में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के साथ सैकड़ो की संख्या में पुरूष, महिला एवं बच्चों ने योग किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनय सिंह, पूर्व विधायक सिंह मंटू सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह, जिला प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, विमल चौरसीया, भूमि सुधार समाहर्ता, सोनपुर के पुलिस उपाधिक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, के साथ आंगनवाड़ी की सेविकाएं और बिहार एस्काउट की बच्चियों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए लूप्त प्रायः हो रही भारतीय संस्कृति को पुनः जागृत करने का नया अभियान आरंभ किया गया। भारतीय सभ्यता की अमुल्य देन योग के संदर्भ में श्री रुडी ने बताया कि भारत में वैदिक काल से मौजूद योग विद्या एक जीवन शैली है जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया मुकाम दिलाया है।
योग को जीवन का आधार बताते हुए सांसद श्री रुडी ने गिता के एक श्लोक ‘‘योगः कर्मसु कौशलम्’’ का बखान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य में कुशलता और प्रवीणता के लिए योग का अनुसरण अनिवार्य है। प्रतिदिन योग किया जाय तो शारीरिक और मानसिक व्याधियों से आसानी से मुक्ति मिलेगी और सभी तरह के कर्म करने में व्यापक सुधार आयेगा जिसे भगवान ने गीता में कर्म में कुशलता कहा है। योग को दिनचर्या का अंग बनायें तो यह जीवन का आधार बन जायेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनके प्रयास से आज विश्व ने चौथा योग दिवस मनाया। सांसद ने कहा कि योग से हम न केवल अपने भौतिक शरीर को बल्कि सूक्ष्म व कारण शरीर को भी आध्यात्मिक सुंदरता दे सकते है। विश्व में योग के प्रति लोगों का रूझान बढ़ता जा रहा है और लोग योग के शरीर और मस्तिष्क पर पडऩे वाले बेहतर और सकारात्मक प्रभाव के कारण इसे अपना रहे है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अन्तरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए सन 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव दिया था। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव के मात्र तीन महीने के अंदर हींे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को मंजूरी दे दी, जिसका 177 देशों ने समर्थन किया। इसी के साथ सेहत से भरपूर भारत की प्राचीन विद्या योग को वैश्विक मान्यता मिल गई है।
श्री रुडी ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे हमारा देश अपनी पुरानी विश्वगुरु की छवि पाने व पुनः सोने की चिडिया बनने की तरफ अग्रसर है। इसके लिए युवाओं को देश के विकास में अपनी भागीदारी समझनी चाहिए। हमें भी अपनी आनेवाली पीढ़ी को हमारी प्राचीन उन्नत परंपरा के बारे में हमारे गौरवशाली इतिहास के बारें में और हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत ज्ञान के बारे में बताना और समझाना होगा।




Recent Comments