
छपरा (सारण)। लापता भाई का पता लगाने के लिए भाई ने पुलिस को आवेदन कर गुहार लगाया है। मामला इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव का है।
थानाध्यक्ष इसुआपुर के नाम रामचौरा निवासी राजू कुमार सिंह द्वारा दिए गए आवेदन पत्र में लिखा गया है कि उनका छोटा भाई प्रदीप कुमार सिंह 20 वर्ष नीले रंग का टी शर्ट पहन कर सायकिल से इसुआपुर बाजार के लिए 23आक्टूबर को सुबह घर से निकला। दोपहर तक घर लौट कर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। अबतक पता नहीं लगा।प्रदीप कुमार जन्म से ही गूंगा और बहरा है। जिसकी वजह से बोल नहीं सकता और सुनता भी नहीं है।इसकी खोजबीन जिला के सभी गांवों और बाजार सहित चौक चौराहे पर की गई है।पता चलने पर मोबाइल नंबर 9430434307 एवं 9065925884 पर सूचित करने के लिए कहा गया है।




Recent Comments