अधेड़ की चाकू गोदकर हत्या
#परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड के बसांव पंचायत के नगरी एवं नवका टोला के बीच नहर पुल के समीप बदमाशों ने एक अधेड़ की सोमवार की रात चाकू गोदकर हत्या कर दी। मंगलवार की अलसुबह शव को ग्रामीणों ने नहर के बांध पर देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त बसांव के नगरी टोला निवासी मंगनी राय के पुत्र जयनाथ राय (50) के रूप में हुई। जयनाथ राय के पेट, छाती, कमर में चाकू से वार के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम जयनाथ राय शहरकोला बाजार स्थित अपनी पान दुकान पर थे। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने समझा कि शहरकोला से भिट्ठी गई बारात में शामिल होने चले गए। इसी बीच मंगलवार की अल सुबह अगल-बगल के लोग शौच के लिए जब नहर के पास गए तो शव देख शोर मचाना शुरू किए।




Recent Comments