खिलाड़ियों काे किया गया सम्मानित

#परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : शहर के आनंद नगर स्थित अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी के आवास पर रविवार को जिला फुटबॉल संघ के सौजन्य से खिलाड़ियों के मनोबल व उनको प्रोत्साहन करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने की। इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि राजद नेत्री हिना शहाब ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। बता दें कि बक्सर जिला में आयोजित 69वां एसएम मोइनल हक कप अंतर जिला फुटबॉल टुर्नामेंट में इन खिलाड़ियों ने अपने पुल में बेहतर प्रदर्शन किया था। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान अहमद नसीम, उप-कप्तान शाहिद अली गिल्ली, इशराक अली, मो. सैफ, रंजीत कुमार यादव, जाबिर अली, चंदन कुमार, अजीर्जुर रहमान, रहमत अली, मो. नेहाल खान, अजय कुमार, दिलशाद अहमद, मुन्ना यादव, आतिफ फिरोज, मो. अकरम अली सिंटू, पंकज कुमार, माहताब अहतद, धन्नू, कोच मो. शाहिद, टीम मैनेजर मो. जावेद अशरफ खान, उमाशंकर प्रसाद व सुभाष चंद्र शामिल हैं।