मांझी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

छपरा (सारण) : गुरुवार को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है । जिले के मांझी में पुलिस ने दो ट्रकों से 865 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है ।
पुलिस ने दोनों ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार ड्राइवरों में हरियाणा के कैथल जिले के बीरपुर निवासी वैभव पाल सिंह और पटियाला जिले के शम्भू थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अंग्रेज सिंह बताये जाते हैं।