विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर रहा है,छात्रहितों की अनदेखी-एआईएसएफ
छपरा ( 27 नवंबर 2018): ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), सारण जिला परिषद की बैठक मंजर रिजवी भवन सलेमपुर, छपरा में हुई।जिसकी अध्यक्षता राज्य-परिषद् सदस्य विनय कुमार गिरि ने किया। बैठक में मुख्य रुप से सदस्यता अभियान, छात्रसंघ चुनाव ,छात्र समस्याएं ,कोष संग्रह आदि पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि जेपी विवि प्रशासन लगातार छात्रहितों की अनदेखी कर रही है,कालेजों से लेकर विवि के अन्दर आराजकता, परीक्षाफल मेंं गड़बड़ी,परीक्षाफल गड़बड़ी सुधार के नाम पर छात्रों का शोषण किया जा रहा है,छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित करने में बेवजह की देरी एवं अन्य छात्र समस्याओं को जल्द दुर नहीं किया गया तो एआईएसएफ दिसम्बर के प्रथम से विवि प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगा।राज्य -पार्षद अमित नयन ने कहा कि जेपीयू में व्यापत शैक्षणिक अराजकता को दुरुस्त करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है,संगठन कल से विभिन्न महाविद्यालयों में सदस्यता की शुरुआत करेगा,एवं आनेवाले दिनों में जेपी विवि छात्र संघ चुनाव में दक्षिण पंथी, सामंतवादी ताकतों को नतमस्तक करने के लिए एआईएसएफ पुरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि कल 28 नवंबर 2018 से हीं विभिन्न कॉलेजों में सदस्यता ग्रहण कराने की शुरुआत किया जाएगा। आज के बैठक में मुख्य रूप से गजेंद्र कुमार हिमांशु, सुमित कुमार, कुमार बबलू,आलोक कुमार, पप्पू कुमार,विकास कुमार, आदित्य कुमार, सतेंद्र प्रसाद, नंदजी चौहान, नवजीवन कुशवाहा आदि मौजूद थे।