विशेष प्रजाति का अजगर सांप मिलने से हड़कंप

मढौरा/सारणः प्रखंड के नौतन पंचायत स्थित माही नदी के किनारे एक विशेष प्रजाति का अजगर सांप मिलने से हड़कंप मच गई अजगर मिलने की सूचना पर स्थानीय लोग जहां भयभीत हो गए वही कुछ ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर पंचायत के मुखिया सुमित रंजन सिंह को सुपुर्द कर दिया उक्त अजगर सांप लगभग 6 फीट का बताया गया है वहीं कुछ लोग इसे विशेष प्रजाति का अजगर सांप बता रहे हैं

मुखिया सुमित रंजन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया अजगर सांप को सुरक्षित रखा गया है और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है इधर अजगर सांप को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लगा रहा




Recent Comments