मलवे से दबकर दो वृद्ध की मौत, मचा कोहराम
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जिले के दो प्रखंडों में बारिश के कारण मकान गिरने से दो वृद्ध
की मौत मकान के मलवे में दबने से हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी जहांगीर भगत (90)
तथा एमएच नगर थाना क्षेत्र के डेरा के बंगरा निवासी रामदेव राम (70) हैं।
दोनों वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल
भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में
कर्कटनुमा मकान गिरने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी
जहांगीर भगत (70) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है।




Recent Comments