: आंखों के सामने किशारों को कुचलते देख वृद्ध को आया हर्ट अटैक, मौत
: घटना के बाद दुस्साए लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम
: घटना के बाद गांव में मचा कोहराम, थाने के पड़ौली मोड़ की घटना
घटना स्थल पर पहुंच जांच करती पुलिस
रोते बिलखते मृतक के परिजन
सड़क जाम करते लोग
परवेज़ अख्तर
पचरुखी. छपरा-सीवान मुख्यमार्ग (एनएच-531) पर पड़ौली गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह तकरीबन पांच बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे शौच कर रहे तीन किशोरों को कुचल दिया. जिससे पड़ौली निवासी रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि उसी गांव के दो किशोर नीतीश कुमार (17) पिता बृजकिशोर सिंह व रोहित कुमार (12) पिता अनिल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों किशोरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर अपनी आंखों के सामने हादसा होते देख बरियारपुर निवासी 70 वर्षीय उमाशंकर पंडित हो हर्ट अटैक आ गया. जिनका पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सीवाने ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. उमाशंकर पंडित भी सुबह शौच करने निकले थे. इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा सीवान मुख्य मार्ग को पड़ौली मोड़ के समीप जाम कर दिया. आक्रोशित, मृतक के परिजनों को मुआवजा, घायलों को बेहतर इलाज तथा ट्रक चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे. तकरीबन दो घंटा तक सड़क जाम रहा. जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह उक्त गांव निवासी तीनों किशोर सड़क किनारे शौच कर रहे थे. तभी अनियंत्रित ट्रक ने तीनों किशोर को कुचल दिया. जिसमें एक की मौत हो गयी, और दो घायल हो गये. इधर घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों के चीख पुकार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. मृतक अभय दो भाइयों में सबसे छोटा था. वह चौथी कक्षा में पढ़ता था. उधर हर्ट अटैक से हुए मौत उमाशंकर पंडित के तीन पुत्र और दो पुत्री है. घटना के पश्चात पचरुखी सीओ रामानंद सागर, थानाध्यक्ष ददन सिंह, सअनि राम प्रवेश यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की पड़ताल की. साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को मुआवजा दिलाने व ट्रक चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया. जिसके बाद जाम किये लोग हट गय. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीएस हॉस्पिटल पर गभीर आरोप भी लगाया. घायल तड़प रहे थे, लेकिन कोई डॉक्टर या स्टाफ इलाज नहीं किया. जिससे गुस्साएं ग्रामीणों ने हॉस्पिटल के खिलाफ भी नारेबाजी की. पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के पिता रमेश सिंह ने फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
—
ओडीएफ घोषित है पड़ौली गांव-
फलपुरा पंचायत का पडौली गांव बहुत पहले से ओडीएफ घोषित है. फिर भी सड़क किनारे लोग शौच कर रहे है. यह भी एक गंभीर समस्या है. यही हाल सरौती पंचायत के बरियारपुर का भी है. यह गांव भी ओडीएफ है. लेकिन कुछ लोग सड़क किनारे ही शौच करते हैं.
—
मौके पर ये रहे मौजूद-
मुखिया शत्रुघ्न सिंह, नंदलाल सिंह, एकबाली साह, हरेराम साह, रमेश कुमार सिंह, आलोक सिंह, हेमनारायण साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.




Recent Comments