दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

अपराध की योजना बनाते समय पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो लोडेड कट्टा तथा तीन मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बानु छापर में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर अपराध की योजना बना रहे हैं।सूचना के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर छापामारी का आदेश दिया । गठित टीम ने बानु छापर काली कुंज में छापामारी कर तीन लुटेरों को एक लोडेड कट्टा के साथ धर दबोचा। इसके साथ ही पुलिस ने चनपटिया थाना क्षेत्र से एक अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में पुरुषोत्तमपुर थाना का बरगदवा निवासी राजू कुमार, बानुछापर निवासी अनुतोष कुमार, मनुआपुल थाना के शेख धुरवा निवासी बिट्टू कुमार तथा बैरिया थाना के बघमरपुर निवासी ईश्वर भगत शामिल थे। पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.