पानापुर (सारण ) प्रखंड के बकवां पंचायत के धनौती गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास शनिवार को तरैया विधायक जनक सिंह ने फीता  काटकर किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारे आमलोगों की समस्याओं को दूर करने को लेकर कृतसंकल्पित है। इसी का नतीजा है कि पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है ताकि आमलोगों को छोटे छोटे कार्यो को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े । उन्होंने कहा कि फिलहाल विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में एक एक सेंटर स्थापित करने का काम चल रहा है जहां वे खुद उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुनेगें और उसका समाधान कराएगें । मौके पर उपस्थित बीडीओ महम्मद सज्जाद ने बताया  कि एक करोड़ उन्नीस लाख की लागत से बननेवाले  पंचायत सरकार भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा । यही से इस पंचायत के लोगों को आरटीपीएस सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा । इस मौके पर पंचायत के मुखिया बिजेंद्र सिंह ,डा० प्रभात मिश्रा,उमेश कुशवाहा, रविंद्र सिंह,अनील कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, जयशरण तिवारी,तपस्यानंद तिवारी, झमेद्र सिंह, सुरेंद्र पंडित,गुड्डू सिंह, रंजीत सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।